Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां जारी

मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां जारी

अलग-अलग मंडलों की बैठक में हुई चर्चा


Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा उपचुनाव को लेकर 8 नवम्बर दोपहर 12:30 बजे देवली आ रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसभा को लेकर तैयारियां जारी है। जनसभा को लेकर कार्यक्रम स्थल हायर सेकेंडरी परिसर में विशाल आकार डोम बनाया जा रहा है।

जिसमें कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ आमजन के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसे लेकर प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, जन स्वास्थ्य मंत्री कन्हैया लाल, पूर्व कृषि मंत्री एवं पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी, देवली पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह समेत ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारी की समीक्षा की। जिला अध्यक्ष मेहता ने बताया कि यह ऐतिहासिक सभा होगी। प्रदेश सरकार के कामकाज से आम जनता खुश है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उनका विश्वास है कि विधानसभा के मतदाता बीजेपी पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे। इसी तरह भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। अग्रवाल ने बताया कि आम सभा को लेकर जनता में उत्साह है। उधर, पुलिस में प्रशासन ने गौरव पथ, बूंदी हाउस के पास एवं हायर सेकेंडरी परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सीआईएसएफ स्थित हेलीपैड पर उतरकर कार के जरिए सभा स्थल पर पहुंचेंगे। कुल मिलाकर बीजेपी उक्त सीट को जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, दो कैबिनेट मंत्री, एक सांसद सहित 7 विधायक यहां विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d