Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीते तीन-चार दिनों से गुलाबी ठंड ने दस्तक ही नही दी, बल्कि इसमें तेजी भी दिखाई देने लगी है। दिन व रात के तापमान में करीब 10 डिग्री का फर्क सामने आया है। जिससे ठंड महसूस होने लगी है।
बुधवार तड़के 14 डिग्री से बढ़कर सूर्योदय के बाद 24 डिग्री का फर्क देखा गया है। जिससे लोगो को ठंड का अहसास होने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहने का अनुमान है। शहर में गर्म कपड़ों की दुकानें भी सज गई है तो सर्दी के मेवे मूंगफली, तिल की गजक, तिलपट्टी, खजूर, मूंगफली चपड़ा, चिकी समेत खाद्य पदार्थ बिकने लगे है। वही तिल का तेल भी अब बिकने लगा। इन दिनों सुबह धूप सुहाने लगी है तो शाम को ठंड के कारण कम्बल ओढ़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। घरों में भी मक्का बाजरा के व्यंजन बनने लगे हैं।



