Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsएसडीआरएफ टीम को मिली सफलता, युवक का शव मिला

एसडीआरएफ टीम को मिली सफलता, युवक का शव मिला

गत 29 नवंबर से था लापता


Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड निवासी एक युवक की बनास नदी में डूबने की आशंका को लेकर पिछले दो दिनों से मेहनत कर रही एसडीआरएफ की टीम को सोमवार शाम सफलता मिली है। इस दौरान एसडीआरएफ टीम ने युवक के शव को ढूंढ निकाला।

वही शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी बिलख पड़ी। उल्लेखनीय है कि राजकोट निवासी एवं हाल कुचलवाड़ा रोड दिनेश कुमार योगी गत 29 नवंबर से शहर के पेट्रोल पंप से लापता थे। इसे लेकर उनकी पत्नी आरती योगी ने अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं लोगों की सूचना के मुताबिक देवली थाना पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने नेगड़िया स्थित बनास नदी पर सर्च अभियान शुरू किया। रविवार सुबह शुरू हुआ सर्च अभियान बेनतीजा निकला। इधर, सोमवार को दिनभर मशक्कत करने के बाद एसडीआरएफ की टीम को सफलता हासिल हुई है। इस दौरान बनास नदी के भराव में युवक दिनेश का शव तैरता हुआ पाया।

जिसने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी है। शव बाहर निकाल जाने के बाद परिजनों ने इसकी पुष्टि एवं पहचान दिनेश योगी के रूप में की। वही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर देवली थाना प्रभारी राजकुमार समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को लेकर देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में आए। जहां शव मोर्चरी में रख दिया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। इसके अलावा मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार दोपहर दिनेश योगी की पत्नी आरती योगी ने अपने परिजनों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया था। इसमें आरोप लगाया था कि अजमेर कोटा बाईपास जोधाणा होटल के समीप स्थित एक नॉनवेज होटल में उसके पति के साथ मारपीट की गई।

शिकायत में दिनेश मीणा, पर्वत सिंह और कमल सिंह मीणा सभी निवासी सावतगढ़ पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद उनके पति अपनी जान बचाकर भागे। वही इस घटना के बाद उनका कहीं कोई पता नहीं लगा। जबकि मृतक की स्कूटी केकड़ी इलाके में मिली। दिनेश योगी की पत्नी ने ज्ञापन में दोषी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d