Deoli News 4 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की पालना जिले के सभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पात्र लाभार्थियों की ई-केवाईसी करने के आदेश जारी किए गए है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित टोंक जिले के पात्र परिवारों को राशन का गेहूं लेने के लिए 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी करानी होगी। जिला रसद अधिकारी ओम प्रकाश जोतड़ ने बताया कि 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर लाभार्थियों के नाम खाद्य सुरक्षा योजना से हटा दिया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए एलपीजी आईडी की सीडिंग कराने की तिथि 10 दिसंबर तक बढ़ाई गई है।



