Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationस्कूलों के निरीक्षण में शैक्षणिक सम्बलन दिया

स्कूलों के निरीक्षण में शैक्षणिक सम्बलन दिया


Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने गुरूवार को नासिरदा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कहारो का झोपडा मालेडा एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय अरनिया में शैक्षणिक संबलन दिया।

उन्होंने वहां अध्यापक छात्र उपस्थिति, छात्रों के गृहकार्य वर्क बुक में अभ्यास पत्र की जांच की। वहीं कक्षा में जाकर बच्चों से संवाद कर शैक्षिक स्थित की जानकारी ली। यहां विद्यालयों में शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया। उन्होंने मीड डे मील योजना का निरीक्षण किया। प्रधानाध्याको को नियमित रूप से अध्यापक दैनन्दिनी के अनुसार कक्षा कक्ष में किए जाने वाले कार्य का अवलोकन कर सुधार के लिए प्रेरित किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड का औचक निरीक्षण किया। कक्षा में जाकर छात्रो का शैक्षिक स्तर जांचा और गृहकार्य देखा। छात्रों से प्रश्न पूछे सप्ताह में की जाने वाली गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया। रीडिंग कोर्नर लाइब्रेरी से पुस्तक वितरण देखा। इस दौरान उप प्रधानाचार्य नीरज जैन, व्याख्याता पारस मीना, हनुमान जाट, सावरमल कुमावत, मनीषा मीणा, सुगन चन्द कुमावत, अनिता मीणा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d