Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationबालिका स्कूल को भेंट किया प्रार्थना सभागार

बालिका स्कूल को भेंट किया प्रार्थना सभागार


Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के पनवाड़ निवासी तोतला परिवार के चन्द्रप्रकाश माहेश्वरी ने ग्राम पंचायत सावंतगढ़ के बालिका स्कूल में बच्चों के लिए प्रार्थना सभागार की सौगात दी है।

यह सभागार टीनशेड 50 गुना 30 फीट आकार का है। जिसका निर्माण कर दानदाता ने स्कूल को भेंट किया है। तोतला परिवार अब तक अपने आसपास के क्षेत्र में लाखों रुपए का दान शिक्षा के क्षेत्र में कर चुके हैं। प्रधानाध्यापक अशोक शर्मा के आग्रह पर दानदाता ने विद्यालय का भ्रमण किया और उन्होंने देखा कि बच्चों को धूप में प्रार्थना करनी पड़ती है। विद्यालय परिवार द्वारा टीनशेड का प्रस्ताव रखा तो उक्त परिवार ने इसे स्वीकार किया और बच्चों की सुविधा के लिए टीनशेड निर्माण कर बच्चों को एक सौगात दी है। वहीं आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यकता होने पर सहयोग देने की बात कही। मंच संचालन मुकेश प्रजापति, पवन गौतम ने किया।

अतिथियों ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया तथा काव्य पाठ सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा बच्चों ने अतिथियों का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक शर्मा, मानसिंह मीणा मुकेश प्रजापति गंगा बिशन बैरवा, सुरेश कंवर, सुमन मीणा, हेमराज मीणा, तरुणराज, चंद्र प्रकाश, शशि माहेश्वरी, जगदीश, मंजू माहेश्वरी, सत्यनारायण, राजेश्वरी माहेश्वरी, बालकिशन, अनीता माहेश्वरी, संदीप बडजात्या आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d