Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsश्रीमद्भागवत कथा शुरू, निकाली कलश यात्रा

श्रीमद्भागवत कथा शुरू, निकाली कलश यात्रा


Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अटल उद्यान स्थित टीनशेड प्लेटफार्म पर शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई।

कथा से जुड़े व मुख्य यजमान रमेश बांगड़ ने बताया कि कलश यात्रा बावड़ी के बालाजी से शुरू होकर छतरी चौराहे से छाया मार्केट, जहाजपुर चुंगी नाका, होते हुए गौरव पथ से अटल उद्यान पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। कलश यात्रा के दौरान कथावाचक प्रिया किशोरी भी बघ्घी में सवार थी। श्रीमद्भागवत कथा को श्रद्धालु सिर पर धारण कर कलश यात्रा में साथ चले। वहीं जगह-जगह महिलाओं ने गीतों पर नृत्य किया। अटल उद्यान में श्रीमद्भागवत कथा की स्थापना कर पूजा अर्चना एवं आरती की गई। कथा व्यवस्थापक शंकर दास ने बताया कि कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 10 बजे तक होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d