Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विजय उत्सव पर शहर में रविवार को दो अलग-अलग रक्तदान शिविर आयोजित हुए। इसमें 49 यूनिट रक्तदान हुआ। पहले रक्तदान शिविर का आयोजन शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम परिसर में हुआ।
इस दौरान विजय उत्सव व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मोत्सव को लेकर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें 28 यूनिट रक्तदान हुआ। यहां रक्तदाताओं को केशव ब्लड बैंक प्रमाण पत्र सौपे गए। इस दौरान अस्पताल संचालक डॉ. महेश जिंदल, डॉ. कल्पना जिंदल, डॉ. नवनीत चौधरी, प्राचार्य मुरारी लाल धाकड़ समेत मौजूद थे। इधर, शहर के केशव ब्लड बैंक परिसर में विजय दिवस पर मेडिकल एसोसिएशन देवली एवं जनसेवा समिति के तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगा। इसमें 21 यूनिट रक्तदान हुआ। ब्लड बैंक में देवली के केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने रक्तदान किया। इस दौरान केमिस्ट संगठन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जन सेवा समिति के अध्यक्ष नवल मंगल, घीसालाल टेलर, मुकेश जैन, पारस जैन, प्रमोद, नटवर मूंदड़ा समेत मौजूद थे।



