Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड पर गुरुवार रात हुई गोलीबारी की घटना के बाद हत्या का मामला सामने आ गया है। जानकारी के अनुसार अपहरण कर ले गए युवक की हत्या कर दी गई।
सूत्रों के अनुसार पंजाब निवासी कुछ युवक देवली आए थे, कमल कंजर को अपने साथ अपहरण कर ले गए। वहीं उसकी बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। कमल का शव बलेनो कार में मेहंदवास बाईपास पर लहूलुहान अवस्था में मिला। पुलिस ने कार और शव बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आरोपियों ने संतोष कंजर पर भी गोली चलाई थी, जो उसके कंधे को छूकर निकल गई। जिसका देवली चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान देवली पहुंच रहे हैं।



