Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationमकर संक्रांति पर युवाओं को मिला लाइब्रेरी का तोहफा

मकर संक्रांति पर युवाओं को मिला लाइब्रेरी का तोहफा

परीक्षा तैयारी के लिए मिलेगा अनुकूल माहौल


Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत बडोली के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए मकर संक्रांति के मौके पर भामाशाहों के सहयोग से तैयार की गई लाइब्रेरी की सौगात दी गई है।

लिहाजा यहां के युवाओं को अनुकूल माहौल में पढ़ने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं जो युवा शहर में नहीं जा सकते। उनके लिए गांव में ही शहर जैसी लाइब्रेरी खोलकर एक सराहनीय प्रयास किया गया है। वहीं आगामी परीक्षा को देखते हुए तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मकर संक्रांति से लाइब्रेरी शुरू कर दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के महावीर चौधरी, किशन लाल मीणा, उदय सिंह मीणा, धनपाल सैनी, महावीर सैनी, आसाराम मीणा, सोनू सेन, रामदेव चौधरी, बद्रीलाल प्रजापत, ओमप्रकाश मीणा, सोनूराम मीणा, संजय चौधरी, हंसराज बंजारा, पं मदन लाल शर्मा और लाइब्रेरी में नव प्रवेश छात्र मौजूद थे। छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर सफलता की शुभकामनाएं दी गई। शहर जैसी सुविधाओं से युक्त इस लाइब्रेरी के खुलने से ग्राम पंचायत के प्रत्येक युवा में खुशी है। हालांकि यह लाइब्रेरी ग्राम पंचायत के बाहर की युवाओं के लिए भी खुली रहेगी। लेकिन उनके लिए प्रति माह फ़ीस रखी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d