Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजंबुरेट में लिया भाग, गर्म कपड़े वितरित, कुक कम हेल्पर को प्रशिक्षण...

जंबुरेट में लिया भाग, गर्म कपड़े वितरित, कुक कम हेल्पर को प्रशिक्षण दिया


Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के वार्षिक कार्यक्रमानुसार जिला स्तरीय स्काउट गाइड अमृत
महोत्सव जम्बुरेट प्रतियोगिता रैली एवं निपुण रोवर रेंजर शिविर का आयोजन 6 से 13 जनवरी तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा में हुआ।

महाविद्यालय के रोवर रेंजर प्रभारी मनीष कुमार नैनीवाल ने बताया कि प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में भेजे गए रोवर रेंजर ने उक्त शिविर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया तथा शिविर में किए गए सेवा कार्य के लिए महाविद्यालय दल को उत्कृष्ट सेवा का मोमेंटो तथा प्रतिभागिता प्रमाण पत्र मिला। शिविर में महाविद्यालय से प्रिया, कल्पना, हेमलता, रिया, प्रज्ञा, कविता, आशा, हर्षिता, सुमेर, विष्णु ने भाग लिया। यहां से 8 रेंजर तथा 2 रोवर समेत 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरा (राजमहल) में शिक्षिका शकुन्तला फुलवारी द्वारा सभी छात्र छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किए गए। प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी राजमहल रमेश चन्द मीणा, सुवालाल मीणा प्रमोद चौधरी आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में बुधवार मिड डे मील कार्यक्रम में कुक कम हैल्पर को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी राजेश तिवाड़ी ने बताया कि पीईईओ विद्यालय में कुक कम हैल्पर का प्रशिक्षण दिया।

जिसमें गांवड़ी पंचायत के प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक एवं कुक कम हैल्पर ने भाग लिया। प्रधानाचार्य दयालराम मीणा समेत अन्य स्कूलों के संस्था प्रभारी भी यहां उपस्थित थे। उधर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में पीएम पोषण योजना योजना में कार्यरत कुक कम हेल्पर को अनलाइन प्रशिक्षण दिया। जिसमें व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ कपडे पहनने, नाखूनों की सफाई, हाथ धोना, धुम्रपान, गुटका, जर्दा थूकने के बारे में जानकारी दी गई। वहीं खाद्य सुरक्षा भण्डारण तथा गुणवत्ता आपातकाल उचित प्रबंधन के बारें में बताया। यह जानकारी विद्यालय पोषाहार प्रभारी प्रभारी सुगन चन्द कुमावत ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d