Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकृषक उपहार योजना की लॉटरी 21 जनवरी को निकलेगी

कृषक उपहार योजना की लॉटरी 21 जनवरी को निकलेगी


Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषक उपहार योजना की जारी कूपनों की ऑनलाइन लॉटरी आगामी 21 जनवरी को कृषि मंडी सभा कक्ष देवली में निकाली जाएगी।

देवली मंडी सचिव कुलदीप सिंह मीणा ने बताया कि प्रदेश में कृषि विपणन विभाग की ओर से कृषि उपज मंडी समिति के माध्यम से किसानों के हित के लिए यह योजना लागू की गई थी। इसके तहत किसानों को मंडी समितियां में संचालित ई नाम परियोजना के तहत अपनी कृषि उपज विक्रय करने एवं ई भुगतान प्राप्त करने पर नि:शुल्क उपहार कूपन जारी किए गए थे। इन कूपन की लॉटरी 21 जनवरी को निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष एक जुलाई से 31 दिसंबर तक जारी कूपन की लॉटरी के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसमें गेट पास एवं ई नाम भुगतान विक्रेता की पर्चियां पर पहला पुरस्कार 25 हजार रुपए, दूसरा पुरस्कार 15 हजार तथा तीसरा पुरस्कार 10 हजार रुपए हैं। इसी प्रकार दूनी स्थित कृषि उपज मंडी सभा कक्ष में 23 जनवरी को कृषक उपहार योजना की ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी। यह जानकारी मंडी सचिव दूनी प्रियंका गर्ग ने दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d