Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertधूप निकली, कड़ाके की ठंड से राहत मिली

धूप निकली, कड़ाके की ठंड से राहत मिली

न्यूनतम और अधिकतम, दोनों तापमान बढ़े


Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शनिवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छाया रहा। लेकिन सुबह 11 बजे बाद बादलों के बीच सूर्य नारायण निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड में राहत मिली।

वहीं लोगों ने धूप में बैठकर सर्दी से राहत पाई। इस दौरान शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान बढ़े हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान शुक्रवार के मुकाबले 3 डिग्री बढ़कर 10 डिग्री हो गया। वही अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री रहने के अनुमान है। ऐसे में तापमान बढ़ने से ठंड से राहत मिली है। वही धूप निकलने से सर्दी से निजात मिल पाई। पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने लोगों की धूजणी छुड़ा दी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बर्फीली सर्दी ने लोगों की हालत खस्ता कर दी। शुक्रवार को पूरे दिन दुकानों व घरों में अलाव जलते रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d