Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationरात्रि चौपाल में दो दर्जन परिवाद प्राप्त हुए

रात्रि चौपाल में दो दर्जन परिवाद प्राप्त हुए


Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का गुणवतापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से गुरुवार को क्षेत्र में रात्रि चौपाल हुई।

इस रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर टोंक रामरतन सौकरिया मौजूद थे। ग्राम पंचायत मालेडा में रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 24 परिवाद प्रस्तुत किए गए। इनमें पीएम आवास, खाद्य सुरक्षा सुरक्षा, अतिक्रमण के परिवाद प्राप्त हुए। जिनमें संबधित अधिकारियों को नियमानुसार प्राप्त परिवादों के शीघ्र निस्तारण करने को कहा। रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीना, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत समेत अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d