Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी परिवहन करती चार ट्रैक्टर ट्राली जब्त

अवैध बजरी परिवहन करती चार ट्रैक्टर ट्राली जब्त


Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग जगह पर कार्रवाई कर बजरी से भरी चार ट्रैक्टर ट्राली जब्त की है। वही इस आरोप में चार जनों को गिरफ्तार किया गया है।

देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि पुलिस की चार टीमें हेड कांस्टेबल जावेद, रमेश कुमार, सुरेश कुमार और एएसआई दिलीप के नेतृत्व में गठित की। जिन्होंने चार ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। वही बजरी परिवहन के आरोप में चार जनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को थाना परिसर में खड़ा कराया है। मामले में पुलिस ने श्याम सिंह पुत्र जयराम मीणा निवासी सेंधियावास, रामसिंह पुत्र दुर्गालाल मीणा निवासी बास लक्ष्मणा, महावीर सिंह पुत्र शिवराज मीणा निवासी सेंधियावास और नवल प्रकाश पत्र यादराम मीणा निवासी बास लक्ष्मणा को गिरफ्तार किया है। जिनकी ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त की गई है और प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d