Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकक्षाओं का शिलान्यास कर साइकिल सौपी व देवली में बसंत उत्सव मनाया

कक्षाओं का शिलान्यास कर साइकिल सौपी व देवली में बसंत उत्सव मनाया


Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टीकड़ में डीएमएफटी फंड से निर्मित होने वाले 55 लाख की लागत के पांच कक्षा कक्षों का शिलान्यास जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने किया।

इस दौरान योजना के तहत 13 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण भी की गई। कार्यक्रम में कौशल किशोर शर्मा, गाडोली मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह खींची, टीकड़ सरपंच धापू देवी, ईश्ववर सिंह मीणा, पूर्व ऊंचा सरपंच जयसिंह मीणा, जयराम मीणा, दिनेश मीणा, अजय मीणा, ओम प्रकाश प्रजापत, धर्मराज मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान दिनों दिन प्रगति कर रहा है तथा जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम बन रहे हैं।

बसंत पंचमी पर्व मनाया गया

इनर व्हील क्लब द्वारा शनिवार को बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। क्लब अध्यक्ष अनु शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी एक आश्रम के बच्चों के साथ यह पर्व मनाया। बच्चों को उनके स्वास्थ्य के लिए मेडिकल किट भेंट किया गया। जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सभी तरह की दवाइयां है। बच्चों को अल्पाहार कराया गया और कंपटीशन करवाया गया। बच्चों को बसंत पंचमी का महत्व बताया। वही मां सरस्वती की आराधना की गई। क्लब से जिया सुवालका, सुनीता कुमारी, अलका अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, मनीष अग्रवाल,, परिधि उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d