Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित हीरो गोयल मोटर्स देवली डीलरशिप की 9 वीं वर्षगांठ शनिवार को शोरूम परिसर में मनाई गई।
इस मौके पर हीरो गोयल मोटर्स देवली के जनरल मैनेजर दिनेश गोयल समेत अतिथियों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद विनोद मंगल, मनजीत सिंह काका, विजय नारायण समेत अतिथि मौजूद थे। जिनकी मौजूदगी में केक काटकर सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों का मुंह मीठा कराया गया। जनरल मैनेजर दिनेश गोयल ने वर्षगांठ के मौके पर सभी को बधाई दी तथा सफलता के लिए सभी का सहयोग व प्रेम बताया। इस दौरान डीलरशिप की वर्षगांठ पर शोरूम को सजाया गया। इसके अलावा अतिथियों और स्टाफ को भेंट दी गई।



