Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शारदड़ा में शनिवार को हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।
यहां डॉ. पूजा मीणा, डॉ. रमेश चंद्र और डॉ. मनोज कुमार शर्मा अंकुर हॉस्पिटल देवली ने पीईईओ चंद्रप्रकाश माहेश्वरी और प्रधानाध्यापक मेहरुन्निसा मंसूरी एसएमसी अध्यक्ष सहित ने फीता काटकर स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ किया। यहां सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी बच्चों का बीपी, शुगर, हाइट, वेट, डेंटल, कान, गला समेत सभी प्रकार की स्कैनिंग की गई। चश्में भी वितरित किए जाएंगे। यह पीएम श्री योजना के तहत की जा रही है। इसी तरह पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारदडा ने जवाहर नवोदय विद्यालय छान से साझेदारी की और बच्चों को विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया। लाइब्रेरी के साथ साझेदारी कंप्यूटर लैब के साथ साझेदारी विज्ञान लैब के साथ साझेदारी कला कक्ष का प्रदर्शन देखा।



