Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ में शुक्रवार शाम श्रीयादे जिला शिक्षा समिति टोंक एवं जय श्रीयादे माता जन्मोत्सव समिति घाड़ के तत्वावधान में कुम्हार, प्रजापति समाज की कुलदेवी मां श्रीयादे तृतीय जिला स्तरीय जन्मोत्सव मनाया गया।
इस मौके पर रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ। जन्मोत्सव में 30 जनवरी को रात्रि जागरण, 31 जनवरी सुबह 5 घोड़ी व रथ के साथ भव्य कलश यात्रा खेडेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार होती हुई श्री श्रीयादे माता मन्दिर परिसर तालाब की पाल घाड पहुंची। समिति मीडिया प्रभारी चौथमल प्रजापति ने बताया कि इस अवसर पर मां श्रीयादे जिला शिक्षा समिति द्वारा समिति के तत्वावधान में 17 वा रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसमे रक्तदाताओं ने 70 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन सुरेश प्रजापति लावा ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि हनुमान प्रजापति, विशिष्ट अतिथि सुरेश कुम्हार,अति विशिष्ट अतिथि घासीलाल कुम्हार, रामनिवास प्रजापति, शिवजीलाल प्रजापत आदि थे।



