Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने के आरोपी को गिरफ्तार किया

सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने के आरोपी को गिरफ्तार किया

आर्म्स एक्ट में दर्ज था प्रकरण


Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल लोड कर हथियार लहराने के वीडियो वायरल करने के एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार गत एक जनवरी को सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह शहर में गश्त कर रहे थे।

गश्त के दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुआ वीडियो बताया। जिसमें राजेश पुत्र बजरंग लाल मीणा पिस्टल में गोलियां भर लहराते हुए नजर आ रहा है। वही यह वीडियो सोशल मीडिया आमजन में दहशत उत्पन्न करने के लिहाज से प्रदर्शित किया गया। मामले में पुलिस में आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। जांच सहायक उपनिरीक्षक करण सिंह को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ राजू उर्फ जकीरा पुत्र बजरंग लाल मीणा निवासी सीतारामपुरा तन गावड़ी थाना देवली को आर्म्स एक्ट का अपराधी प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था। जिसे पुलिस ने टोंक जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

आरोपी के बताएं अनुसार पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी ने एक युवक के साथ गंभीर मारपीट की थी। उक्त मामले में उसे जेल भिजवाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d