Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationशैक्षणिक स्तर देखा, भोजन की गुणवत्ता के निर्देश दिए

शैक्षणिक स्तर देखा, भोजन की गुणवत्ता के निर्देश दिए


Deoli News 5 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपतहसील नासिरदा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा टैंक, बडला एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में बुधवार को अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने औचक निरीक्षण किया।

यहां सभी जगह व्यवस्थाएँ सुचारू एवं व्यवस्थित पाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड़ में कक्षा अवलोकन कर छात्रों के साथ संवाद किया और शैक्षिक जानकारी ली। इसी तरह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुरा, मानपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में शैक्षिक संबलन किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा वर्क बुक में अभ्यास पत्र की जांच कार्य की स्थिति को देखा। गृहकार्य जाँच नियमित रूप से करने पर बल दिया। वहीं मध्यान भोजन व्यवस्था का रिकॉर्ड देखा। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। यहां अध्यापक दैनन्दिनी नियमित रूप से भरकर प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाणित की जा रही है। परीक्षा परिणाम उन्नयन करने के लिए साप्ताहिक टेस्ट लेकर रिकॉर्ड रखे। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापक को नियमित अवलोकन कर सम्बलन प्रदान कर शैक्षिक स्तर बढाने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d