-
रोज डे पड़ा भारी
-
सूचना पर पहुंची थी महिला पुलिसकर्मी
Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महिलाओं की सुरक्षा के लिए देवली थाने पर कार्यरत नव कालिका यूनिट की पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं पर फब्तियां कसने के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि एक युवक बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास बालिकाओं पर फब्तियां कस रहा है। वही यह युवक कह रहा है कि आज रोज डे है, क्या हो गया। सूचना पर नव कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मी रजिया व गायत्री मौके पर पहुंची। जिन्होंने युवक को समझने का प्रयास किया। लेकिन युवक पर प्यार का भूत चढ़ा हुआ था। वह गुस्सा हो गया। लिहाजा यूनिट ने युवक हंसराज पुत्र पप्पू लाल रेगर निवासी इटुंदा थाना हनुमान नगर को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।



