Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकार की टक्कर से युवक की मौत, 2 साथी घायल हुए

कार की टक्कर से युवक की मौत, 2 साथी घायल हुए

नेगडिया मार्ग पर बीती रात हुआ हादसा


Deoli News 9 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर मार्ग स्थित नेगडिया मार्ग पर शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग जगह रेफर किया गया है।

मामले में मृतक युवक के भाई दीपक कुमार बैरवा की ओर से रिपोर्ट दी जा रही है। दीपक ने बताया कि उनका छोटा भाई रविप्रकाश बैरवा पुत्र सीताराम बैरवा निवासी नासिरदा अपने दोस्त सुरेश बैरवा और प्रधान धाकड़ के साथ बाइक के जरिए शनिवार रात वापस नासिरदा लौट रहे थे। इस बीच तीनों जने अजमेर मार्ग स्थित बालाजी मंदिर के करीब पेशाब करने के लिए उतरे। इस दौरान देवली की ओर से आई एक सफेद कार ने सड़क किनारे खड़े तीनों जनों को टक्कर मार दी और केकड़ी की ओर चली गई। घटनास्थल पर मौजूद मुकेश कुमार और बाबूलाल ने तीनों जनों को देवली चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। जहां रवि प्रकाश की मौत हो गई। जबकि देवली चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद घायल सुरेश को कोटा तथा प्रधान धाकड़ को जयपुर रैफर कर दिया गया है। जिनका उपचार जारी है।

सूचना पर शनिवार रात 9 बजे बाद देवली थाने के हेड कांस्टेबल रमेश कुमार और पुलिसकर्मी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा हादसे की जानकारी ली। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा। यहां रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने फिलहाल रिपोर्ट लिखी है, जो बाद में दी जाएगी। परिजन फिलहाल अंतिम संस्कार के लिए निकल गए। परिजनों की जानकारी के मुताबिक तीनों युवक पोल्याड़ा में किसी काम से गए थे। लौटते वक्त वह किसी परिजन कि यहां भोजन कर वापस गांव आ रहे थे। इस बीच यह हादसा हुआ। जिसमें दो युवक घायल हो गए और एक की मौत हो गई। मृतक की कमर के पास और सिर पर गंभीर चोट आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d