Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर निवासी सुनीता प्रजापत पुत्री रामदेव कुम्हार को सूचना प्रौद्योगिकी के एक टॉपिक पर शोध करने पर पीएचडी की उपाधि मिली है।
उनके भाई सतीश प्रजापत ने बताया कि सुनीता को यह पीएचडी की उपाधि अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर ने सुनीता “सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में ऑनलाइन विज्ञापनों का गृहिणियों के जीवन पर प्रभाव का अध्ययन (जयपुर के विशेष सन्दर्भ में) पर शोध के लिए प्रदान की गई है। प्रजापत ने अपना शोध कार्य डॉ. गरिमा श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरा किया है। वहीं सुनीता पत्रकारिता और जनसंचार के शिक्षण के क्षेत्र में पिछले दस वर्षों से सक्रिय कार्य कर रही है।



