Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationशाहपुरा-जहाजपुर राजमार्ग होगा फोरलेन, सांसद के प्रयास रंग लाए

शाहपुरा-जहाजपुर राजमार्ग होगा फोरलेन, सांसद के प्रयास रंग लाए


Jahazpur News 21 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के प्रयासों से नेशनल हाइवे 148D के शाहपुरा-जहाजपुर-शक्करगढ़ खंड को 2 लेन से फोरलेन करने की स्वीकृति मिल गई है। यह प्रस्ताव सांसद अग्रवाल ने 12 दिसंबर 2024 को लोकसभा में नियम 377 के तहत रखा था।

जिसे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दी है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव के कारण जाम और दुर्घटनाएं आम बात हो गई थी। लंबे समय से आम जनता, व्यापारिक संगठनों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स की मांग थी कि इस मार्ग को फोरलेन किया जाए।

महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग बनेगा

यह राजमार्ग उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद (एनएच-48) के ट्रैफिक को भीलवाड़ा-देवली होते हुए एनएच-52 से जोड़ते हुए टोंक, सवाईमाधोपुर, कोटा और जयपुर के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पत्र जारी कर जानकारी दी कि शाहपुरा-जहाजपुर-शक्करगढ़ के 39 किलोमीटर खंड के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए डीपीआर सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है। इसे लेकर सांसद दामोदर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d