Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशों पर शुक्रवार शाम पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगह पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की।
थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस ने दौलता मोड, अजमेर चुंगी नाका एवं जहाजपुर चुंगी पर नाकाबंदी शुरू की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बिना हेलमेट, लाइसेंस नहीं होने, बिना नंबर प्लेट वाहनों की जांच कर कार्रवाई की गई। इसी तरह ध्वनि प्रदूषण करने वाली बाइको की भी जांच की गई। जगह-जगह बैरिकेट्स लगाए गए तथा वाहन चालकों की जांच की गई। उन्हें यातायात नियमों के पालनो को कहा गया। इस दौरान 22 वाहनों के चालान किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि इनमें बिना नंबर के 10 वाहनों, काले शीशे वाली 7 कारों एवं 5 बाइक ध्वनि प्रदूषण साइलेंसर वाली थी। जिनके मालिकों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि साइलेंसर मोडिफाइड कर ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



