Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित शिवालय में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को पं कृष्ण बिहारी ने श्रीकृष्ण और राधिका के प्रेम लीलाओं का गुणगान किया।
उन्होंने कहा कि राधे के बिना श्रीकृष्ण कुछ भी नहीं है। श्रीजी कृष्ण की प्राण शक्ति है और श्रीकृष्ण शरीर है। पं विवेक भारद्वाज एवं कुलदीप गौतम ने बताया कि छठे दिन कंस वध, श्रीकृष्ण की संदीपनी आश्रम में शिक्षा, भ्रमरगीत आदि कथाओं का सुंदर चित्रण किया। धूमधाम से श्रीकृष्ण और रुक्मणी का विवाह महोत्सव मनाया गया। जिसमें सभी कॉलोनीवासी बाराती बनकर आए। बड़ी धूमधाम और झांकियां के साथ भगवान कृष्ण की बारात सजाई गई। आयोजक सन्नी सेठी, चित्रा, सावल सेठी, द्रोण, गोविंद सेठी ने बारातियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। कथावाचक ने श्रीकृष्ण की अन्य लीलाओं का भी वर्णन किया।



