Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमल्टी नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर 2 मार्च को देवली में

मल्टी नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर 2 मार्च को देवली में


Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम में शारदा सोसायटी के सौजन्य से आगामी 2 मार्च को मल्टी नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित होगा।

नर्सिंग होम संचालक डॉ. महेश जिंदल ने बताया कि शिविर 2 मार्च सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल परिसर में आयोजित होगा। इसमें जयपुर सोनी हॉस्पिटल के गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सोनी, बॉम्बे हॉस्पिटल जयपुर के पेट, आंत, लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. सेबेस्टिन मारकर, बॉम्बे हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास पुरोहित एवं जयपुर के सुविरा हॉस्पिटल से मस्तिष्क एवं तंत्रिका रोग विशेषज्ञ डॉ. काव्या राव रोगियों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श देंगे। शिविर में यूरोफ्लोमेट्री की जांच नि:शुल्क होगी। इसके अलावा सीटी स्कैन, टीएमटी, ईको कार्डियोग्राफी, सोनोग्राफी, ईसीजी, ब्लड टेस्ट, गैस्ट्रो एंडोस्कोपी पर 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d