रेलवे के चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के जैन मोहल्ला निवासी प्रदीप गोखरू अपने परिवार की शादी में शामिल होने के लिए ट्रैन से अजमेर आ रहे थे। इस बीच ट्रेन में हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार प्रदीप गोखरू वर्तमान में मॉडर्न मेटलकास्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अहमदाबाद में डायरेक्टर थे। वे मूलतः दूनी निवासी हैं। प्रदीप अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए शनिवार रात करीब 8 बजे अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से अजमेर के लिए पत्नी सहित रवाना हुए। करीब 50 किलोमीटर ट्रेन पहुंचने के बाद उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। मामले की जानकारी रेलवे के चिकित्सको दी गई। ट्रेन को रोककर उन्हें सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, शादी की खुशियों में मातम छा गया। रविवार को अंतिम संस्कार कस्बे की घाड़ रोड स्थित श्मशान घाट पर किया गया।



