Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessकृषक भ्रमण दल रवाना, खेती में नवाचार की मिलेगी जानकारी

कृषक भ्रमण दल रवाना, खेती में नवाचार की मिलेगी जानकारी


Deoli News 3 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आत्मा योजना अंतर्गत अंतराज्यीय कृषक भ्रमण दल में मालपुरा, टोडारायसिंह और देवली के किसान शामिल हुए। आत्मा योजना उप-निदेशक दिनेश कुमार बैरवा के निर्देशन में कृषक भ्रमण दल को रवाना किया गया।

देवली से सहायक कृषि अधिकारी प्रतिष्ठा दिवाकर भी मौजूद थी। कृषि पर्यवेक्षक प्रहलाद गुर्जर ने बताया कि कृषकों को अंतर राज्यीय भ्रमण में जैविक खेती, तकनीकी खेती की जानकारी मिलेगी। भ्रमण में किसानों को खेती करने में नवाचार की जानकारी मिलेगी। साथ ही उद्यानिकी और बीज मसाला फसलों की जानकारी भी किसानों दी जाएगी। इस दौरान सह प्रभारी जितेंद्र कुमार चौधरी और रामलाल जाट, कालूराम गुर्जर अन्य कृषक भ्रमण दल के साथ रवाना हुए।

मिलेट्स के प्रोडक्ट बनाने का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

दी अमरवासी राजीविका सीएलएफ में नाबार्ड द्वारा मिलेट्स के प्रोडक्ट्स बनाने का 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ नाबार्ड डीडीएम वसुंधरा द्वारा किया गया। क्लस्टर मैनेजर माया जाट ने बताया कि प्रायोजित सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं द्वारा मिलेट्स के उत्पाद बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि महिलाओं को आजीविका से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड वसुंधरा, ब्लॉक समन्वयक राजीविका पठान माविया, कलस्टर मैनेजर माया जाट एवं कलस्टर स्टाफ उपस्थित रहा। प्रशिक्षण अमरवासी स्थित प्राइमरी स्कूल में आयोजित हो रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d