Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के नापाकाखेड़ा स्थित बनास नदी में सोमवार को नाव पलटने से पांच युवक डूब गए। जबकि दो युवकों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। जबकि तीन युवक अभी लापता है। जिनकी तलाश जारी है
जानकारी के अनुसार यह हादसा सावर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 12:30 बजे हुआ। लापता युवकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। बाहर निकले प्रवीण मीणा ने बताया कि वह चार अन्य साथी संदीप मीणा (30), कालूराम मीणा (16), राजवीर मीणा (30) और सांवरा मीणा निवासी नापाखेड़ा के साथ यहां आए थे। वे अभी दोस्त नाव में बैठे हुए थे। जैसे ही नाव किनारे से कुछ दूर पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। इससे सभी पानी में डूब गए। प्रवीण और सांवरा मीणा तैरकर बाहर निकल आए, जबकि तीन अन्य दोस्त नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
सूचना पर सावर थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा भी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि संदीप गांव में ही ई-मित्र चलाता है। जबकि राजवीर मीणा जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है।


