Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर के आदेश अनुसार 17 मार्च से सभी ग्राम पंचायतों पर फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर आयोजित होंगे। इसे लेकर उपखंड अधिकारी देवली ने आदेश जारी किया है। आदेश में बताया कि शिविर 17 मार्च से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अनवरत संचालित होंगे।
उक्त शिविर का प्रभारी संबंधित ग्राम पंचायत का भू अभिलेख निरीक्षक होगा, जो अपने क्षेत्र में शिविरों के आयोजन की व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग करेगा। वही शाम 5:30 बजे प्रगति रिपोर्ट पटवारी के सहयोग से तैयार कराकर प्रस्तुत करेगा। इसके अलावा शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत भवन, अटल सेवा केंद्र के मीटिंग हॉल में होगा। आदेश में बताया कि संबंधित पंचायत का ग्राम विकास अधिकारी को शिविर आयोजन का प्रचार प्रसार करवाने के लिए निर्देश दिए है। शिविर में फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने की उपखंड अधिकारी ने बात कही है। इधर, शनिवार को पंचायत समिति सभागार देवली एवं उपतहसील नासिरदा मुख्यालय पर फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया।
पटवारी किशन गर्ग ने बताया कि इसमें करीब 250 किसानो का रजिस्ट्रेशन किया गया। उक्त शिविर रविवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि देवली तहसील में अब तक 13 हजार 705 किसानो की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है।


