Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित सीआईएसएफ जवानों ने रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया। यह आयोजन जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ रिसाला मस्जिद परिसर में हुआ।
इस दौरान पेश इमाम हाफ़िज़ मुकीम रज़ा खान ने रमज़ान माह के महत्व और रोज़े की फज़ीलत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रमज़ान माह में अगर कोई व्यक्ति एक रुपया भी खर्च करता है तो रब उसे आखिरत में एक हज़ार ज्यादा अदा करेगा। इस आयोजन में एएसआई तारिक इसहाक, एएसआई मोहम्मद गुफरान खान, इस्माइल शाहरुख, जाहिद हैदर अली और अन्य मौजूद थे। इसी तरह डॉ मुश्ताक अहमद, सीआईएसएफ के डॉ. सैयद अली नक़वी, डॉ. आकिब अंसारी, रईस, आबिद, रिसाला सदर फिरोज़ खां अब्बासी, शौकत अली बाबा, खलील अंसारी, रिजवान भी उपस्थित थे।



