Deoli News 24 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रगतिशील शिक्षक संघ देवली ब्लॉक के चुनाव में राजेश पारोता अध्यक्ष व महावीर सैनी महामंत्री चुने गए।
संघ से जुड़े लोगों ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन जसवंत सिंह नरूका कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष व जिला ध्यक्ष धनराज सिंह राजावत एवं टोंक ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम के संरक्षण में सम्पन्न हुए, जिसमें राजेश पारोता अध्यक्ष व महावीर सैनी को महामंत्री चुना गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया।


