Deoli News 25 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष चांदमल जैन के निधन के बाद गत 20 मार्च को बुलाई गई बैठक में अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति नहीं बनी। इसके बाद शहर के व्यापारियों ने एक बैठक की, जिसमें सर्वसम्मति से नए व्यापार महासंघ के गठन का निर्णय लिया गया।
शहर के व्यापारियों ने नए महासंघ श्री व्यापार महासंघ का गठन करने का निर्णय लेकर सदस्यता अभियान शुरू किया है। व्यापार महासंघ से जुड़े दिनेश जैन ने बताया कि महासंगठन का निर्णय लेने के बाद शुरू किए गए सदस्यता अभियान में पहले दिन ही करीब 115 व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की है। इस अभियान के तहत देवली के सभी व्यापारियों से संपर्क कर सदस्य बनाए जाएंगे। वहीं कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। बुधवार से पुनः सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।
श्री व्यापार महासंघ के गठन की मुख्य वजह गत 20 मार्च को व्यापार महासंघ की आयोजित बैठक में अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति नहीं बनने के साथ-साथ ही बैठक के दौरान आपस में हुई नोंकझोंक एवं अभद्र भाषा को भी बताया जा रहा है।


