देवली में 35 और दूनी में 20 वार्ड निर्धारित, जिला कलक्टर ने जारी की सूचना
Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर निकायों में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार वार्डों के पुनर्गठन एवं परिसीमांकन के निर्देश जारी किए हैं। स्वायत्त शासन विभाग के पत्र द्वारा नगर निकायों के वार्डों के परिसीमांकन के संबंध में नवीन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका देवली की जनसंख्या के अनुसार कुल वार्डों की संख्या 35 निर्धारित की गई है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नवगठित नगर पालिका देवली के प्रस्तावित 35 वार्डों के संबंध में आपत्तियां आमंत्रित की जा रही हैं। आमजन की आपत्तियां आगामी 17 अप्रेल तक कार्यालय उपखण्ड अधिकारी देवली या जिला कलक्टर कार्यालय में व्यक्तिगत या जरिए डाक प्रस्तुत की जा सकती हैं।

इसे लेकर जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने नोटिस जारी किया है। इसी तरह दूनी नगर पालिका में 20 निर्धारित किए गए हैं। आमजन 21 दिन के भीतर यानी आगामी 17 अप्रैल तक देवली उपखंड अधिकारी कार्यालय या कार्यालय जिला कलक्टर व्यक्तिगत या जरिए डाक से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।



