Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमहर्षि गौतम जयंती पर देवली में निकलेगी शोभायात्रा

महर्षि गौतम जयंती पर देवली में निकलेगी शोभायात्रा


Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महर्षि गौतम जयंती के मौके पर 30 मार्च को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गौतम समाज देवली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Oplus_131072

जिसमें भगवान महर्षि गौतम की सजीव झांकी और मंदिर झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा बस स्टैंड महर्षि गौतम मंदिर से अपरान्ह 3 बजे शुरू होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ज्योति कॉलोनी गौतम धर्मशाला पर समाप्त होगी। इससे पहले सुबह गौतम मंदिर में पंच कुंडीय हवन व आरती का आयोजन होगा।

इसके अलावा दो दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों के सांस्कृतिक प्रोग्राम, महिलाओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, गीत संगीत का आयोजन भी हो रहा है। गौतम हितकारिणी सभा के अध्यक्ष कैलाश पंचोली ने बताया कि यह कार्यक्रम गौतम समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और समाज के लोग उत्साहपूर्वक इसकी तैयारी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d