Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनर्वस और उदासीन पदाधिकारियों को हटाया जाए, कांग्रेस की बैठक में चर्चा

नर्वस और उदासीन पदाधिकारियों को हटाया जाए, कांग्रेस की बैठक में चर्चा

पार्टी की मजबूती को लेकर किया विचार विमर्श


Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा प्रभारी कविता गुर्जर के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी रहे केसी मीना की उपस्थिति में शनिवार को हुई संगठनात्मक बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया।

Oplus_131072

यहां ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों पंचायत समिति सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। इनमें घाड़, राजमहल, देवडावास मंडल अध्यक्ष इरफ़ान आजमी, बीएल वर्मा, जाकिर, पूर्व जिला सचिव दिनेश जैन, पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, प्रधान गणेश जाट, पूर्व जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष एसएन राणावत, रतन लाल हाडा, सत्यनारायण सरसड़ी, भीमराज जैन, पदम् अजमेरा, मुकेश गर्ग आदि ने कहा कि सबसे पहले संगठन में नर्वस पदाधिकारियों को हटाना होगा। यह पार्टी हित में यह जरूरी है। संगठन में युवाओं की भागीदारी जरूरी है, जिसे सुनिश्चित करें।

इसी तरह हर माह पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों की बैठक होनी चाहिए। बूथ कमेटी का वार्ड वाइज पुनर्गठन कर बैठक आयोजित करनी चाहिए। कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली से लेकर गांव गांव, ढाणी तक कांग्रेस पार्टी उदासीनता के चलते एवं कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं मिलने की वजह से कमजोर हुई है। जिसे फिर से सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलकर मजबूत बनाना होगा। पूरे देश में भाजपा ने झूठे वादे कर सत्ता हासिल की है। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद पुजारी समेत कई नेता मौजूद थे।

प्रभारी कविता गुर्जर ने कहा कि स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से दिए गए कीमती विचारों को पार्टी आलाकमान के समक्ष रखा जाएगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए जरूरत पड़ी तो कड़े फैसले भी लिए जाएंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d