देवली में जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा
Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) झूलेलाल जयंती (चेटीचंड) के अवसर पर 30 मार्च को देवली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर की पूज्य सिंधी पंचायत देवली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वाहन रैली और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
शोभायात्रा में बेराणा साहेब (ज्योत) शुरू होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बोरडा गणेश मंदिर स्थित पवित्र बनास नदी के तट पर जाएगी, जहां ज्योत को विसर्जित किया जाएगा। इससे पहले दोपहर एक से 3 बजे तक गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन होगा। इसके अलावा चार दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों के सांस्कृतिक प्रोग्राम, महिलाओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, गीत संगीत का आयोजन और लंगर का आयोजन भी हुआ। सिंधी पंचायत अध्यक्ष विनोद धर्मानी ने बताया कि यह कार्यक्रम सिंधी समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिसे समाज के लोग उत्साहपूर्वक मना रहे हैं। शोभायात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है।



