Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत ऊंचा के मोरला निवासी भाई ईश्वर व छीतर पुत्र कुमाराम के खेत में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई।

ग्रामीणों ने बताया कि यह आग खेमा का झोपड़ा रोड के समीप स्थित खेत में लगी। खेत में से गुजर रही 33 केवी लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जिसमें दो बीघा फसल को नुकसान पहुंचा। यहां 14 बीघा जमीन में गेहूं की फसल लगी हुई थी। देवली दमकल से नीरज चौधरी और पुलिस हेडकांस्टेबल रामराय मीणा की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
गाय को सुरक्षित निकाला
इसके अलावा, देवली शहर में एक अन्य घटना में काऊ कैचर में फंसी गाय का पैर सुरक्षित निकाला गया। दरअसल डाक बंगले के बाहर लगे काऊ कैचर में गाय का पैर फंसने से गाय गिरकर घायल हो गई थी। आस-पड़ोस के दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय का पैर निकाला। इस दौरान शैतान सिंह, जाकिर, कृष्ण गोपाल शर्मा, दिनेश वर्मा, प्रदीप पाराशर, गोपाल मीणा, मांगीलाल ने गाय को निकालने में सहयोग किया।



