Jahazpur News 30 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) अंबेडकर विचार मंच संस्थान जहाजपुर की ओर से 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार दोपहर 12 बजे चांवड माता परिसर में बैठक हुई।
बैठक में समारोह की तैयारियों के साथ मंच की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से एडवोकेट रामजस मीणा को लगातार सातवीं बार तहसील अध्यक्ष चुना गया। बैठक का संचालन हेमराज निर्भय ने किया। यहां भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोयल, अंबेडकर क्रांतिकारी मंच अध्यक्ष अशोक चनाल, मागट विकास समिति अध्यक्ष रामगोपाल मीणा, अखिल भारतीय रेगर महासभा अध्यक्ष ब्रह्मदत्त रेगर, आज़ाद समाज पार्टी के नेता मुकेश बारेठ, पार्षद नरेश रेगर, रामप्रसाद रेगर, रामेश्वर मीणा, कालूराम मीणा, दीपक मीणा बारहपाल, परमेश्वर मीणा, रोशनलाल मीणा भाव का गुड्डा, गोपाल लाल मीणा लक्ष्मीपुरा, पंकज मीणा लक्ष्मीपुरा आदि थे।



