Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के नेवर बाग बालाजी के सामने दानदाता टीलावत परिवार द्वारा दान दी गई भूमि पर जहाजपुर प्रधान कौशल देवी एवं किशोर शर्मा ने भूमि पूजन किया।

इस दौरान पं कैलाश शर्मा एजेंसी वाले एवं पं दिनेश खांडल ने पूजा करवाई। जहाजपुर प्रधान शर्मा ने कहा कि वह देवली ब्राह्मण समाज की भावनाओं की कद्र करती है तथा किसी भी हालत में किसी भी व्यक्ति की भावना को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान दानदाता परिवार के नवल किशोर शर्मा, कमल किशोर शर्मा, उत्तम शर्मा, विवेक भारद्वाज, डॉ. यश शर्मा, कैलाश देवी, कमोद शर्मा, ममता शर्मा, उर्मिला शर्मा, उषा शर्मा सहित नीरज शर्मा व ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सरसड़ी, राजेंद्र शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे।
एजेंसी एरिया निवासी दिवंगत प्रहलाद राय, बालमुकुंद शर्मा परिवार ने नेवर बाग बालाजी मंदिर के गेट के ठीक सामने 4 हजार वर्ग फीट का प्लॉट भवन निर्माण के लिए दान दिया था। यहां जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने उक्त प्लाट पर विकास के लिए बाउंड्रीवाल व आरसीसी के लिए 15 से 20 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। वहीं पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने मूर्ति स्थापना के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की थी।



