Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री देवनारायण मंदिर गुर्जर मोहल्ले में सोमवार को कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की तृतीय पुण्य तिथि पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यहां देवली क्षेत्र के लोगों ने कर्नल बैसला को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने गुर्जर आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व किया और राजस्थान में गुर्जर समाज के लिए आरक्षण की लड़ाई लड़ी। कर्नल की तृतीय पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन और कार्यों को याद किया गया और उनके योगदान को सम्मान दिया गया। यह कार्यक्रम न केवल कर्नल को श्रद्धांजलि देने का एक माध्यम था, बल्कि यह उनके आदर्शों और मूल्यों को भी आगे बढ़ाने का एक अवसर था।



