Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकार पलटने से तीन जने घायल, एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

कार पलटने से तीन जने घायल, एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल


Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर मार्ग पर नेगडिया पुलिया के समीप गुरुवार शाम एक कार पलट जाने से उसमें सवार तीन जने घायल हो गए। जबकि तीन अन्य लोग सुरक्षित बच गए।

अस्पताल की सूचना के अनुसार ज्यादा घायल 70 वर्षीय छीतर गुर्जर निवासी सोनवा, टोंक है। जिसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इसी तरह सोनवा निवासी प्रहलाद गुर्जर और नेनुलाल प्रजापत के भी चोटें आई है। एंबुलेंसकर्मियों की सूचना के मुताबिक उक्त मार्ग से यह कार गुजर रही थी। अचानक नेगड़िया पुलिया के करीब बालाजी के समीप कार सड़क किनारे नीचे कूद गई, जो करीब दो से तीन बार पलटी खाई। कार में करीब आधा दर्जन लोग थे। जिनमें तीन लोगों के चोटें आई है।

सूचना पर एंबुलेंस 108 के एमटी पुखराज और पायलट धर्मराज मौके पर पहुंचे और घायलों को देवली चिकित्सालय लेकर आए। यहां चिकित्सक डॉ. नवरतन बैरवा ने उनका प्राथमिक उपचार किया। वहीं सूचना पर देवली थाना पुलिस भी चिकित्सालय पहुंची है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d