Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर दौलता पुलिया के पास शनिवार रात एक कार से दुर्घटना हुई। दरअसल स्विफ्ट डिजायर कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
accident News : देवली डीएसपी कार्यालय के सामने ट्रेलर भभका, भीषण आग लगी
इस हादसे में कार चालक भंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। देवली थाने के एएसआई सीताराम के अनुसार यह हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। घायल भंवर सिंह पुत्र गजराज सिंह निवासी आंवा है। उसका जबड़ा अंदर से टूट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवली अस्पताल से रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में तीन युवक सवार थे। टक्कर के बाद दो साथी मौके से फरार हो गए।
देवली डीएसपी कार्यालय के सामने ट्रेलर भभका, भीषण आग लगी
हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार देर शाम को डीवाईएसपी कार्यालय के पास एक ट्रेलर में आग लगने के कारण ट्रैफिक एकतरफा डायवर्ट किया गया था। माना जा रहा है कि यह हादसा भी डायवर्टेड ट्रैफिक की वजह से हुआ।



