Jahazpur News 5 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर वृताधिकारी नरेन्द्र कुमार पारीक के सुपरविजन में शक्करगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा नेतृत्व में थाना पुलिस ने नाकाबंदी की।
इस दौरान 2 ट्रेक्टर-ट्रोली एवं 2 डम्पर को अवैध बजरी परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। दोनो डम्परो के चालक हंसराज निवासी रामपुरिया थाना कोतवाली जिला बुन्दी व सत्यनारायण गुर्जर निवासी अकलोर थाना हिण्डोली जिला बूंदी को मौके से गिरफ़्तार किया गया। मामले में एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।



