Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकचरा डिपो के धुंए से परेशानी, ग्रामीणों में नाराजगी

कचरा डिपो के धुंए से परेशानी, ग्रामीणों में नाराजगी

सांस लेने में हो रही है तकलीफ


Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ क्षेत्र में नगर पालिका देवली द्वारा संचालित कचरा डिपो में गंदगी के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि नगर पालिका नियमों की अनदेखी कर कचरा डिपो में कचरा जलाकर वातावरण को प्रदूषित कर रही है, जिससे कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं।

प्रदूषण की समस्या मुख्य

ग्रामीणों ने बताया कि कचरा डिपो में मृत पशुओं को भी डाला जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में बदबू और प्रदूषण फैल रहा है। कचरा डिपो के पास स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानी हो रही है, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। इसके अलावा डिपो में प्रतिदिन कचरा जलाया जा रहा है। जिसका धुंआ पनवाड़ व आसपास के इलाके में फैल रहा है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जिससे लोगों को बीमारियां होने का खतरा बढ़ रहा है।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन।करेंगे।ग्रामीणों ने बताया कि नगर पालिका मंडल ने पहले आश्वासन दिया था कि कचरा डिपो के पास साइन बोर्ड लगाया जाएगा और प्रत्येक साधन की नंबरिंग की जाएगी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d