Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमां कर्मा देवी की जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन

मां कर्मा देवी की जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन

प्रतिभाओं का किया सम्मान


Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) साहू समाज मालाखेड़ा की ओर से मां कर्मादेवी की जयन्ती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर देवली क्षेत्र के भी साहू समाज के लोग उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।

संत उमेश दास महाराज, महेंद्र साहू, शंकर साहू, पुरुषोत्तम ने बताया कि कस्बे के जोहड़ वाले हनुमान मंदिर से बैण्ड-बाजों के साथ मां कर्मादेवी की शोभायात्रा एवं राधा-कृष्ण, राम दरबार, मां कर्माबाई की आकर्षक झांकियां को अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा के आगे महिलाएं कलश लेकर भजन गाते व नृत्य करते शामिल हुई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यह शोभायात्रा कस्बे के बस स्टैण्ड , पैइ गेट, मैन बाजार, कटला मोहल्ला, वीआईपी रोड, सुभाष चौक होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचकर एक निजी गार्डन में सम्पन्न हुई।

गार्डन में साहू समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि साहू समाज के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका पंचोली, जिलाध्यक्ष नानकराम राठौड़, तेली पिछड़ा वैश्य महासभा प्रदेश अध्यक्ष महावीर चंद्रावल, प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण साहू दूनी, प्रदेश संगठन मंत्रीआरपी साहू, हेमंत राठौर, प्रदेश संगठन मंत्री पारस मोंटी साहू देवली, प्रदेश महिला प्रभारी कृष्णा राठौर झालावाड आदि ने स्मृति चिन्ह सौपकर सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करेंगे तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d