Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअपहरण व मारपीट प्रकरण के वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

अपहरण व मारपीट प्रकरण के वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पुलिस ने चार महीने से फरार चल रहे अपहरण और मारपीट के मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देशन में टीम ने सफल कार्रवाई की। आरोपियों ने गत 29 दिसंबर 2024 को पुर्नवास कॉलोनी, काकोड़िया कॉलोनी निवासी खुशीराम गुर्जर पुत्र दुर्गालाल गुर्जर को जबरन कार में बैठाकर मारपीट की और बाद में छोड़ दिया।

इससे पहले आरोपियों ने खुशीराम को फोन कर घर से बाहर बुलाया था और पीड़ित के कार में नहीं बैठने पर उससे जबरदस्ती की गई। पुलिस ने मामले में दीपक चौधरी निवासी कल्याणपुरा थाना उनियारा जिला टोंक, राकेश जाट निवासी गुढ़ा आनंदपुरा थाना बरौनी जिला टोंक व रामराज जाट निवासी बामुओं की ढाणी चांदमा कला पुलिस थाना माधोराजपुरा जिला जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार नंबर बरामद की है। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने की टीम में एएसआई करण सिंह हेड कांस्टेबल हनुमान सिंह, हुकमनाथ, सीताराम, जीतराम शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया और आगे की जांच शुरू की। उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल और पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह का भी मार्गदर्शन रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d