Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पटेल नगर देवली की कार्यकारिणी घोषित की गई है। अध्यक्ष एवं प्रधान सेवक के रूप में संजय पापड़ीवाल द्वारा उक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें संरक्षक के रूप में मोतीलाल पापड़ीवाल, प्रकाशचंद कोठारी, बाबूलाल बड़जात्या और चांदमल शाह शामिल हैं। इसी तरह कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में ताराचंद जैन, पारस बाकलीवाल, बाबूलाल अजमेरा और पदम गांवड़ी शामिल हैं। महामंत्री के रूप में ललित सोनी, सचिव के रूप में मनोज शाह और कोषाध्यक्ष के रूप में अंजनी जेठयानिवाल को नियुक्त किया गया है।
जबकि सह कोषाध्यक्ष के रूप में रोहित जैन, मीडिया प्रभारी के रूप में राजीव जैन और धर्मशाला प्रभारी के रूप में विमल बड़जात्या और मनोज जेठयानिवाल शामिल हैं। वहीं मुनि सेवा समिति और सांस्कृतिक मंत्री मुनि सेवा समिति में कुंदनमल जैन, पारस वेद, ज्ञानचंद डाबर, राकेश पापड़ीवाल, दिनेश सांडला, मृदुल जैन, आशीष अजमेरा और विमल बाकलीवाल शामिल हैं। सांस्कृतिक मंत्री के रूप में महावीर काला और धर्मा बाई शाह को नियुक्त किया गया है।
मुख्य सलाहकार डॉ. राजेश जैन, पारस बड़जात्या और राजेंद्र गंगवाल शामिल हैं। विधि सलाहकार के रूप में राजेश एडवोकेट को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में नरेश लुहाड़िया, सुनील झांझरी, अशोक अजमेरा, निर्मल बड़जात्या, हरीश लुहाड़िया, संजय बाकलीवाल, पारस जैन आंवा, सुनील डोसी, मनोज कोठारी, सुभाष पापड़ीवाल, नरेश पाटौदी और महेंद्र जैन देवली गांव भी शामिल हैं।



